Advertisement

गणतंत्र दिवस समारोह को ले समाहरणालय में बैठक व् तैयारियों को अंतिम रूप

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला मुख्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर 17 जनवरी को समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने की।

आयोजित बैठक में समारोह की रूपरेखा तय करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध रूप से दायित्वों के निष्पादन का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व को योजनाबद्ध तरीके से मनाया जाएगा। स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी तथा विभिन्न विभागों की उपलब्धियों व सरकारी योजनाओं पर आधारित झांकियां प्रस्तुत होंगी। कहा कि आगामी 25 जनवरी को शिबू सोरेन स्मृति भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कहा गया कि मुख्य समारोह पुलिस लाइन मैदान सेक्टर-12 में होगा, जहां सुरक्षा व चिकित्सा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
उन्होंने कहा कि आगामी 19 जनवरी से परेड का पूर्वाभ्यास शुरू होगा। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद मुख्य अतिथि होंगे और झंडोत्तोलन करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *