एस. पी. सक्सेना/बोकारो। महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड की अनुसंगी सीसीएल में संचालित सहयोगी संस्था अर्पिता महिला मंडल द्वारा लगातार सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ली जा रही है, जिसमें बच्चों की शिक्षण सामग्री, बच्चों के लिए सिलाई कढ़ाई सामग्री, पर्यावरण संरक्षण को लेकर जगह-जगह वृक्षारोपण के अलावा गरीब बेसहारों के वैवाहिक कार्यों में सहयोग आदि शामिल हैं।
इसी क्रम में 17 जनवरी को बोकारो जिला के हद में अर्पिता महिला मंडल कथारा क्षेत्र द्वारा रेलवे कॉलोनी में स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के बीच स्कूल बेग, वॉटर बॉटल, इंस्ट्रूमेंट बॉक्स व् खेल सामग्री यथा फुटबॉल, रोपस्टिक आदि का वितरण किया गया।

इस अवसर पर अर्पिता महिला मंडल कथारा की अध्यक्षा सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक की धर्मपत्नी इंदु कुमार ने कहा कि संस्था का मूल उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रह जाए। खासतौर से पठन सामग्री आदि की उन्हें किल्लत न हो। साथ ही विद्यालय को भी संस्था द्वारा यथोचित मदद मिल सके। जिससे बच्चों का उत्तरोत्तर विकास हो संभव हो सके। उन्होंने बताया कि विद्यालय के बच्चों को उपरोक्त सामग्री के अलावा विद्यालय की प्राचार्या सरोज देवी को संस्था द्वारा प्रदत्त 10 कुर्सी दिया गया।
प्राचार्या सरोज देवी ने अर्पिता महिला मंडल अध्यक्ष को अवगत कराते हुए कहा गया कि यह विद्यालय पूर्ण रूप से सीसीएल के सहयोग से संचालित है। यहां बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है, जबकि यह अफसोसनाक है कि विद्यालय के बच्चों को बैठने की व्यवस्था नहीं है। आज भी बच्चे जमीन पर बैठकर पठन-पाठन को मजबूर हैं। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों द्वारा विभिन्न कमरों का अवलोकन किया गया तथा कमी को दूर करने का आश्वासन दिया गया।

मौके पर अर्पिता महिला मंडल अध्यक्षा इंदु कुमार के अलावा प्रमिला दत्ता, ललित कुमार, प्रीति सेनगुप्ता, सुमित्रा राव, निवेदिता मजूमदार, सरिता तिवारी, सारिका सुमन, महाप्रबंधक के तकनीकी सहायक राहुल कुमार सिंह, कथारा पंचायत की मुखिया पूनम देवी, पंचायत समिति सदस्य निभा देवी, वार्ड सदस्य, समाजसेवी डॉ सर्जन चौधरी, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष अनिल चौधरी, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरोज देवी, वरीय शिक्षक रामजी प्रसाद, शिक्षिका प्रियंबदा कुमारी आदि उपस्थित थे। ज्ञात हो कि अर्पिता महिला मंडल द्वारा विद्यालय की 80 बच्चों के बीच उपरोक्त सामग्री का वितरण किया गया, साथ विद्यालय को दस कुर्सी दिया गया, जिससे बच्चों तथा शिक्षकर्मियों में खासा हर्ष देखा गया।
![]()













Leave a Reply