Advertisement

बाल विवाह की रोकथाम को लेकर किशोरियों का नुक्कड़ नाटक प्रशिक्षण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सहयोगिनी संस्था के तत्वावधान में बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किशोरियों के बीच नुक्कड़ नाटक पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम 16 जनवरी को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड में आयोजित किया गया।

इस दौरान बाल विवाह रोकथाम से जुड़ी कानूनी जानकारी के साथ-साथ सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं पर किशोरी लीडर्स के बीच नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने का प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान सहयोगिनी की सचिव कल्याणी सागर ने कहा कि
नुक्कड़ नाटक के जरिए किशोरिया बाल विवाह के खिलाफ जंग को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक कानूनन अपराध है। जिससे लड़कियों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता में भी बड़ी बाधा बनता है। नाटक के माध्यम से बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत मिलने वाली सजा और अधिकारों को सरल एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि बाल विवाह के खिलाफ का समान रूप से प्रखंड के 30 गांव में साधारण रूप से कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी संदर्भ में आज किशोरियों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गांव में जागरूकता पर कार्यक्रम संचालित करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षक प्रेम कुमार ने किशोरियों को संबोधित करते हुए कहा कि नुक्कड़ नाटक जैसे सशक्त माध्यम समाज में तेजी से जागरूकता फैलाने का कार्य करते हैं। यदि किशोरियाँ अपने अधिकारों को पहचान लें, तो बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। समन्वयक कुमारी किरण ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना एवं मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों को सशक्त बनाना है। इन योजनाओं से जुड़कर परिवार आर्थिक रूप से सशक्त होंगे और बाल विवाह जैसी कुरीतियों से भी बचा जा सकेगा। इस पर आधारित नुक्कड़ नाटक तैयार किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने किशोरियों के प्रयासों की सराहना करते हुए बाल विवाह रोकने में सहयोग का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि बाल विवाह पर रोक तभी संभव है जब समाज, प्रशासन और किशोरियाँ मिलकर इसके विरुद्ध आवाज उठाएँ।

मौके पर पायल कुमारी, प्रकाश कुमार महतो, अभय कुमार सिंह, रवि कुमार, मंजू देवी, सूर्यमणि देवी, लाबनी घोष, नीतू कुमारी, प्रिया कुमारी, खुशी कुमारी, गौतम सागर, राखी कुमारी, जूही कुमारी, नीतू मुर्मू, आशा कुमारी, सीमा कुमारी, तनु कुमारी, आयुषी कुमारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *