रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बाईक चालक, कार चालक, ट्रक चालक ट्रैफिक नियमों का पालन करें। ट्रैफिक नियम का पालन नहीं करने वाले चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
बोकारो जिला के हद में कसमार स्थित बगियारी मोड़ के पास 16 जनवरी को ट्रक चालकों को ट्रैफिक नियम का पालन करने के प्रति कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने जागरूक किया। साथ ही बाईक, कार चालकों को भी उन्होंने कहा कि वाहन चालकों द्वारा ट्रैफिक नियम का पालन नहीं करने के कारण कसमार में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है।
थाना प्रभारी ने ट्रक चालकों को अंधेरे में सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करने, जहां-तहां गाड़ी को नहीं मोड़ने, गति सीमा नियंत्रित रखने, शराब का सेवन कर गाड़ी नहीं चलाने तथा ब्रेक डाउन होने पर वाहन में ब्लींकर जलाने का निर्देश दिया। साथ ही थाना प्रभारी ने अभिभावकों से आग्रह किया कि अपने नाबालिक बच्चो को बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने न दें, अन्यथा अब ऑनलाइन चालान घर पहुंच जायेगा।
इस अवसर पर थाना प्रभारी ने बताया कि कसमार मुख्य सड़क के किनारे जहां-तहां बाइक खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। कहा कि सड़क हादसे में अधिकांश घटनाएं चालकों की लापरवाही के कारण होती है। कहा कि आमजनों को यह समझाना जरूरी है कि छोटी-सी गलती भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। कहा कि सड़क दुर्घटना को लेकर बोकारो जिला पुलिस प्रशासन गंभीर है। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखा जायेगा।
![]()













Leave a Reply