प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट डैम के समीप नवीश दस्तावेज संघ द्वारा 16 जनवरी को मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया। संघ सदस्य एवं पदाधिकारियों द्वारा आयोजित मिलन समारोह सह वनभोज में अवर निबंधक पदाधिकारी रितु रंजन शामिल हुए।
इस अवसर पर अवर निबंधक रितु रंजन कुमार ने कहा कि मिलन समारोह में सभी एक जगह आते हैं और एक दूसरे के साथ बैठ कर राय विचार करते हैं। यह एक यादगार पल होता है जो अक्सर याद आता है। कहा कि हमें उम्मीद है कि आज का मिलन समारोह भी कई यादगार पल को याद आता रहेगा। संघ सदस्यों ने कहा कि पिछले वर्ष बहुत ही उतार चढ़ाव और असमंजस भरा रहा। सभी गीले शिकवे को दूर कर आपसी भाईचारा के साथ कार्य किया जाएगा।

मौके पर तेनुघाट पंचायत मुखिया पति संतोष श्रीवास्तव, बीरेंद्र प्रसाद, योगेश नंदन प्रसाद, विनय कुमार सिन्हा, विजय कुमार सिन्हा, बासुदेव साव, महेश ठाकुर, पंकज पाठक, छोटू नायक, रियाज अंसारी, धीरन प्रसाद सिन्हा, शकूर अंसारी, संतु कुमार, अनवर अंसारी सहित दर्जनों डीडराइटर मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply