तंबाकू का सेवन मुंह के कैंसर का सबसे बड़ा कारण है-जिला परामर्शी
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के आदेशानुसार जिला के हद में +2 उच्च विद्यालय चन्दनकियारी एवं मध्य विद्यालय चन्दनकियारी में 16 जनवरी को तम्बाकू के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने हेतु सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में बच्चों को तम्बाकू से होने वाले जनित रोगों से अवगत कराया गया। साथ ही सभी को तम्बाकू छोड़ने हेतु परामर्शी सेवा के साथ साथ तम्बाकू नशा मुक्ति केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर जिला परामर्शी मो. असलम द्वारा बताया गया कि भारत में मुंह का कैंसर बढता हुआ गम्भीर समस्या है, जो मौत का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि झारखंड में कुल आबादी का लगभग 38.9 प्रतिशत रहिवासी तम्बाकू किसी न किसी रूप में लेते हैं। जिसमें 59.7 प्रतिशत पुरूष और 17 प्रतिशत महिलायें शामिल है। कहा कि 59.7 प्रतिशत पुरूष में 26 प्रतिशत झारखंड में सिर्फ और सिर्फ खैनी का सेवन करते हैं, जो मुंह के कैंसर का एक मुख्य कारण है।
जिला नोडल पदाधिकारी एनसीडी डॉ सुधा सिंह ने बताया कि मुंह के कैंसर का इलाज सम्भव है यदि जल्द उपचार किया जाए। कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति के मुंह में निम्म लक्षण व संकेत दिखते हैं तो उन्हे तुरन्त किसी भी डेन्टल डाक्टर को दिखाना जरूरी है।

लक्षणो में मुख्य रूप से मुंह में लगातार दर्द होना। मुंह के घाव जो ठीक नही हो रहा हो। मुंह में घाव होने पर अनायास ही खून बहना। मखमली, सफेद, लाल असामान्य धब्बे। मुंह में स्पष्ट रक्त स्राव। मुंह के अन्दर होंठों पर या अन्य जगहों पर कठोर, उभरा हुआ घाव, पपड़ी आदि दिखाई देना। कार्यक्रम में चन्दनकियारी+2 स्कूल के प्रभारी प्राचार्य प्रशान्त कुमार, मध्य विद्यालय के प्राचार्य बसन्त कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सोशल वर्कर छोटेलाल दास, विद्यालय के शिक्षक सुकान्त कुमार, रेनू कुमारी व बच्चे उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply