Advertisement

राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता में एमजीएम के छह खिलाड़ी करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) द्वारा आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता आगामी 17 से 22 जनवरी तक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होगी। इस प्रतियोगिता में एमजीएम स्कूल बोकारो के छह खिलाड़ी झारखंड टीम में शामिल होकर राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जानकारी के अनुसार चयनित खिलाड़ियों में शौर्य, देवराज, तेजस्वी नारायण, रिया सिंह, ऋषिका कुमारी एवं माया कुमारी शामिल हैं। खिलाड़ियों के साथ धनबाद के विनायक वैभव टीम कोच तथा झारखंड सरकार की ओर से संजय यादव प्रतिनिधि के रूप में मौजूद रहेंगे।

प्रतियोगिता से पूर्व सभी खिलाड़ियों का 12 दिनों का विशेष प्रशिक्षण शिविर झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित किया गया, जहां राज्य के प्रशिक्षकों ने उन्हें प्रशिक्षण दिया। विद्यालय प्रबंधन एवं खेल प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *