Advertisement

बीएंडके क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के विरुद्ध सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सीआईएसएफ इकाई सीसीएल बीएंडके क्षेत्र द्वारा माइनिंग क्षेत्र के भीतर ही नहीं, बल्कि बाहरी क्षेत्रों में भी अवैध कोयला खनन और कोयला चोरी पर कड़ी निगरानी रखते हुए निर्णायक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीआईएसएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने माइनिंग एरिया से बाहर अवैध खनन की गतिविधियों का पता लगाया।

बताया जाता है कि 15 जनवरी को सीआईएसएफ को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के खासमहल एरिया के आसपास जंगल में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से कोयले का उत्खनन किया जा रहा है। ऐसी गतिविधियाँ न केवल पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुँचाती हैं, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों के दोहन, स्थानीय रहिवासियों की सुरक्षा और सीसीएल के राजस्व को भी प्रभावित करती हैं।

सूचना प्राप्त होते ही सीआईएसएफ ने इसे तत्काल सीसीएल प्रबंधन को अवगत कराया। तदोपरांत सीआईएसएफ, सीसीएल प्रबंधन, स्थानीय प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुँचकर अवैध खनन स्थल को बंद कराया।

इस संयुक्त कार्रवाई में जिला प्रशासन के अधिकारी, सीआईएसएफ के उप कमांडेंट दिनेश कुमार, सहायक कमांडेंट के वी ए श्रीधर, गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय सिंह, सब इंस्पेक्टर बी.लकड़ा एवं उनकी टीम सत्येन्द्र कुमार सिंह (पीओ खासमहल), सीसीएल सुरक्षा प्रभारी दिनेश्वर मांझी, निरीक्षक शीला रेेगिना टोप्पो, सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, एसआई मनोज तिवारी, आरक्षक महिपाल सिंह, क्यूआर टीम चांद शरद लाल, जटलू महतो, राजकुमार, राजेंद्र उरांव, तुलसी महतो, रामचंद्र महतो, बनीलाल, सुमित्रा देवी, कुंती देवी, चिंता देवी, प्रीति कुमारी, उषा कुमारी, सरिता कुमारी, सीसीएल अधिकारियों ओमप्रकाश कपरदार, शैलेंद्र कुमार, संजय कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह आदि शामिल थे।

सीआईएसएफ ने पुनः स्पष्ट किया है कि माइनिंग क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रूपेण अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियाँ निरंतर सतर्क हैं और आपसी समन्वय स्थापित पर आवश्यक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *