Advertisement

मकर संक्रांति पर 16वीं लोकसभा सांसद रवींद्र पांडेय द्वारा दही-चूड़ा का वितरण

इस तरह के आयोजनों से आपसी भाईचारा, सौहार्द व् एकता मजबूत होता है-रवींद्र

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। मकर संक्रांति के अवसर पर 15 जनवरी को बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार स्थित 16वीं लोकसभा सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने अपने आवासीय कार्यालय पर दही-चूड़ा का आयोजन किया। उन्होंने आगंतुकों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी और आपसी प्रेम व एकता का संदेश दिया। दही-चुड़ा वितरण कार्यक्रम में कई गणमान्य उपस्थित थे।

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर फुसरो स्थित आवासीय परिसर में गिरिडीह के पुर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने दही – चूड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया। दही-चूड़ा भोज का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के हर वर्ग के सैकड़ों गणमान्य जनों की सक्रिय भागीदारी रही, जो मकर संक्रांति की खुशियों को साझा करने का माध्यम बना।

इस मौके पर पूर्व सांसद ने खुद से भी दही-चूड़ा, तिल एवं अन्य व्यंजन परोसे। सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के गणमान्य जनों ने इस पारंपरिक भोज में भाग लिया। पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय और उनके पुत्र भाजपा नेता बिक्रम पांडेय ने आगंतुकों को मकर संक्रांति पर शुभकामनाएं व बधाई दी। साथ ही इसी तरह आपस में मिलकर व प्यार बांटकर रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद पांडेय ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द और एकता का भाव मजबूत होता है। उन्होंने क्षेत्र की जनता के सहयोग और विश्वास के प्रति आभार प्रकट किया। वरीय नेता मधूसूदन प्रसाद सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जो मेल -मिलाप और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।

मौके पर विंद्र कुमार मिश्रा, आर उनेश, वृज विहारी पांडेय, जगरनाथ राम, जितेंद्र दूबे, राम नरेश दूबे, अजय झा, दिनेश पांडेय, अनिल चंद्र झा, बंसत पाठक, बासुदेव मिश्रा, सुरेंद्र स्वर्णकार, संत सिंह, सुरेंद्र गिरि, राजू भूखिया, संजय सिंह, धनेश्वर महतो, टुनटुन तिवारी, हिमाचल मिश्रा, भाई प्रमोद कुमार सिंह, दिनेश सिंह, वैभव चौरसिया, असगर खान, अरूण सिंह, टुनटुन तिवारी, विनय सिंह, संजय पांडेय, दिनेश यादव, अशोक सिंह, शिवलाल रविदास, दिनेश पांडेय, जतिन टुडु, आलोक अकेला, रण विजय सिंह, भागीरथ मिश्रा, नवल किशोर सिंह, राधा देवी, अनुग्रह नारायण सिंह, सरोजनी देवी, रोहित मित्तल, श्रीकांत यादव, नरेन्द्र गुप्ता, राज कुमार ठाकुर, वासुदेव मिश्रा. श्याम कुंवर भारती, तरूण कुमार, मदन लाल खुराना, शैलेंद्र प्रसाद, संजय प्रसाद, सुरेंद्र स्वर्णकार, मदन गुप्ता, शिव प्रकाश पांडेय, मृत्युंजय पांडेय, मनोज तिवारी, बच्चन सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *