Advertisement

मकर संक्रांति पर शिवालय में खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। मकर संक्रांति के अवसर पर 15 जनवरी को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के पिछरी दक्षिणी के छपरडीह स्थित शिवालय में खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार मकर संक्रांति के अवसर पर छपरडीह बस्ती के पश्चिम दिशा में दामोदर नदी-खांजो संगम तट स्थित अर्धेंगेश्वरनाथ शिव मन्दिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया। यह आयोजन सार्वजनिक मंदिर कमिटी छपरडीह के सौजन्य से आयोजित किया गया।

महाप्रसाद वितरण के अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने आचार्य गैरबाबा के सानिध्य में भगवान शिव की पूजा एवं आराधना की। मौके पर वार्ड सदस्य युगल सिंह, बासुदेव सिंह, सुबोध मिश्रा, कार्तिक सिंह, डालेश्वर महतो, राकेश मिश्रा, अधिवक्ता पूनम कुमारी, हिमाचल मिश्रा, हिटलर रविदास, रामनारायण सिंह, रोहित सिंह, टीरका रजवार सहित अनेकों श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *