Advertisement

पतकी में तीन दिवसीय माघ जतरा धोरोंम सुसार पूजा महोत्सव में मंत्री ने की शिरकत

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के पतकी पंचायत के बागजोबारा टोला मांड्या टुंगरी में आदिवासी समुदाय द्वारा मरांग बुरू धोरम गढ़ तीन दिवसीय माघ जतरा धोरोंम सुसार पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में 15 जनवरी को झारखंड सरकार के पेय जल एवं स्वच्छता तथा मद्द निषेद विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मनोज टुडू द्वारा माला पहना कर मंत्री का स्वागत किया गया। इसी कड़ी में शॉल ओढ़ा कर एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया। साथ हीं मंत्री के साथ आए सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

तीन दिवसीय माघ जतरा धोरोंम सुसार पूजा महोत्सव में उपस्थित मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि लगभग दस-पंद्रह वर्षों से लगातार मेला में आते रहे है। कहा कि आप सबों का आशीर्वाद भी हम पति – पत्नी प्राप्त होते रहा है। हमारा पूरा परिवार बेटा, पत्नी एवं स्वयं क्षेत्र जनता की सेवा निरंतर में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि आपकी आशा और विश्वास को वे भरोसा देते हैं कि आने वाले समय में गोमिया में विकास की नई लकीर खींचेगा।

ज्ञात हो कि इस मेला को दो समितियों द्वारा संचालित किया जाता है। मरांग बुरू धोरम गढ़ समिति को मनोज टुडू, सुरेंद्र पावरिया, गुलाम टुड द्वारा आयोजन किया जाता है। वही राम मंदिर प्रांगण में प्रभु श्रीराम के प्रतिमा की पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया जाता है। परन्तु राम राज्य मेला समिति द्वारा मेला की तिथि में बदलाव किया गया है जो अब हर्षोल्लास के साथ आगामी 21, 22 एवं 23 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इस मेला में दो जगहों पर पूजा अर्चना कर मेला का प्रारंभ किया जाता रहा है।

आदिवासी समुदाय द्वारा मरांग बुरू धोरम गढ़ एवं प्रभु श्री राम मंदिर प्रांगण में प्रभु श्रीराम के प्रतिमा की पूजा अर्चना कर मेला को तीन दिवसीय मेला प्रारंभ किया जाता है। पिछले 25 वर्षों से लगातार प्रत्येक वर्ष तीन दिवसीय माघ मेला का आयोजन होते रहा है। लगातार मेला में श्रद्धालुओं का हुजूम लगातार बढ़ता जा रहा है। मेला में हजारों हजार की संख्या आसपास के ग्रामीण हलकों के रहिवासी आते हैं तथा मेला का लुत्फ उठाते है। समिति के अध्यक्ष अजय केवट, रवि शंकर कुमार सहित कई गणमान्य सदस्यों द्वारा मेला तिथि में बदलाव का निर्णय लिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *