रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सेल बोकारो स्टील सिटी के प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा अभियंत्रण विभाग की ओर से 14 जनवरी को जनमानस के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता का विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बीजीएच चौक, गांधी चौक एवं पत्थरकट्टा चौराहे पर एनसीसी कैडेट्स ने दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों के माथे पर तिलक लगाकर तथा टॉफी भेंट कर उन्हें सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर एनसीसी के बच्चों के साथ बीएसएल सुरक्षा अभियंत्रण विभाग के सहायक महाप्रबंधक नेहाल पासवान, बीएसएल सुरक्षा विभाग के अधिकारीगण एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अभियान के दौरान वाहन चालकों ने एनसीसी कैडेट्स द्वारा किए गए इस सराहनीय प्रयास की खुले दिल से प्रशंसा की और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का संकल्प लिया।
![]()













Leave a Reply