Advertisement

खैराचातर विद्याहा में भव्य टुसू मेले का डॉ लंबोदर महतो ने किया उद्घाटन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर विद्याहा में आयोजित पारंपरिक टुसू मेला का उद्घाटन गोमियां के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने मेले का भ्रमण कर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन किया।

टुसू मेले में क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक लोकगीत, नृत्य एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं की आकर्षक प्रस्तुतियां देखने को मिलीं, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी से मेला पूरी तरह उत्साह और उल्लास के माहौल में संपन्न हो गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि टुसू मेला जैसे पारंपरिक आयोजन ग्रामीण संस्कृति को जीवंत रखने के साथ-साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का कार्य करते हैं। पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि टुसू मेला हमारी लोक संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनों से जुड़ने का अवसर मिलता है। कहा कि ग्रामीण संस्कृति और आपसी सौहार्द को बनाए रखने के लिए इन मेलों का संरक्षण और संवर्धन अत्यंत आवश्यक है।

टुसू मेले में मुखिया विजय कुमार जायसवाल, पूर्व मुखिया राम सेवक जायसवाल, फूल चंद महतो, अशोक सिंह, राजेश कुमार राय, उपेंद्र जायसवाल, संजय जायसवाल सहित कई गणमान्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में हर्षोल्लास और उत्सव का माहौल बना रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *