प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के खेतको में तेली समाज का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन आगामी 18 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।
सम्मेलन को सफल बनाने हेतु 14 जनवरी को संघ के जिलाध्यक्ष एवं जिला कमेटी की ओर से गागा, मिर्जापुर, पतकी सहित आसपास के गांवों के स्वजातीय बंधुओं को आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन में समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक विकास और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। आयोजको द्वारा अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
![]()













Leave a Reply