प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के ग्राम जाराडीह स्थित फुटबॉल मैदान में 14 जनवरी कॉ आयोजित प्रखंड स्तरीय टुसु मेला में झारखंड के मंत्री योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए।
इस अवसर पर मंत्री ने क्षेत्रवासियों को मकर संक्रांति एवं टुसु पर्व की शुभकामनाएं दी। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी संस्कृति, परंपरा और सभ्यता ही हमारी असली पहचान है। इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए अबुआ सरकार निरंतर संकल्पित होकर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने के साथ-साथ हमारी समृद्ध विरासत को सुदृढ़ करने का कार्य करती है। उन्होंने टुसु मेला के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को बधाई एवं शुभकामना दी। मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य सहित ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply