Advertisement

हरलाडीह-नारायणपुर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नावाडीह अंचल परिषद की बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के कैलाश स्मारक उच्च विद्यालय हरलाडीह-नारायणपुर
में 14 जनवरी को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नावाडीह अंचल परिषद की एक बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता व् धन्यवाद ज्ञापन कॉमरेड चेत लाल महतो ने की।

आयोजित बैठक में पार्टी के 100वीं वर्ष गांठ मनाने, सदस्यता नवीकरण एवं आंदोलन के बिषय पर चर्चा की गई और अनेकों महत्वपूर्ण फैसले लिए गये।

इस अवसर पर पार्टी के जिला सचिव कॉ गणेश प्रसाद महतो इस बैठक में बतौर प्रर्यवेक्षक सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी सदस्यों का नियमतः सालाना नवीकरण होता है, जिसकी अंतिम तिथि आगामी 31 जनवरी निर्धारित है। कहा कि सदस्य संख्या की बढ़ोतरी कम से कम 25 प्रतिशत की जानी है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने आंदोलन चिन्हित किया है, जो झारखंड में किसानों की जमीन की लूट हो रही है, भूमि बैंक में 22 लाख हेक्टेयर गैर मजरुवा जमीन जिसकी रशीद नहीं कट रही है। जिस पर किसान खेती गृहस्थी कर जीविका चलाते थे।

चर्चा है कि झारखंड सरकार केंद्र सरकार के दबाब में 19 लाख जमीन के लगभग उद्योग पतियों, कारपोरेट घरानो को देने जा रही है, जिसमें लगभग 8651 गावों का विस्थापन होगा। कहा कि जमीन पर मालिकाना हक, किसानों का समाप्त हो जायेगा। उसके मुआवजा, पूनर्वास एवं अन्य लाभ का सही ढंग से निर्धारण नहीं हुआ है। इसके लिए राज्य पार्टी ने राज्य स्तरीय आंदोलन तय किया है। इसी के आलोक में नावाडीह कम्युनिस्ट पार्टी ने भी एक सेमिनार करने का फैसला लिया है, जिसकी तैयारी चल रही है।

उन्होंने कहा कि उद्योगो में आगामी 12 फ़रवरी के राष्ट्र ब्यापी आम हड़ताल को समर्थन किया गया, क्योंकि केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियां देश के लिए हानि कारक है। मौके पर अंचल सचिव कॉ नुनुचंद महतो ने संगठन को औऱ भी धारदार, मजबूत और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सलाह दी। बैठक में डॉक्टर अब्दुल क़ासिम, डॉ हनीफ अंसारी, कॉ अमरु महतो, कॉ मुकेश कुमार महतो, पोखन महतो, गंगाधऱ महतो, बालेश्वर महतो, रामचंद्र यादव एवं अन्य कॉमरेड साथी उपस्थित थे। बैठक के पश्चात मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में सभी उपस्थित कॉमरेड साथियों ने दही चूड़ा का भी आनंद उठाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *