प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। कड़ाके की ठंड और शीतलहरी को देखते हुए बेरमो विधानसभा के भाजपा नेता एवं समाजसेवी प्रकाश सिंह ने मानवता की मिसाल पेश की है।
उन्होंने 14 जनवरी को सुभाष नगर स्थित भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जहां अपने निजी मद से सैकड़ो जरूरतमंदों, महिला, असहायों, दिव्यांगों और बुजुर्गों के बीच कंबल और ट्रैकसूट का वितरण किया।
सेवा कार्य के साथ – साथ प्रकाश सिंह ने भारतीय संस्कृति और परंपरा का निर्वहन करते हुए मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में उपस्थित सभी जनों को तिलकुट खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उन्होंने संगठन के प्रति अपना सम्मान प्रकट करते हुए भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया। वितरण के दौरान सिंह ने कहा कि उनका मानना है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। कहा कि वर्तमान में शीतलहरी का प्रकोप जारी है और समाज का गरीब तबका ठंड से जूझ रहा है। इसी पीड़ा को समझते हुए उन्होंने छोटा सा प्रयास किया है, ताकि बुजुर्गों और दिव्यांगों को कुछ राहत मिल सके। कहा कि उनके द्वारा समाजसेवा का यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर भाजपा फुसरो मंडल अध्यक्ष रमेश स्वर्णकार ने प्रकाश सिंह के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचती है। उन्होंने कहा कि सिंह की यह पहल अन्य के लिए भी प्रेरणादायक है। वही कम्बल और ट्रैक सूट पाकर सभी जरूरतमंदो के चेहरे पर प्रसन्नता नजर आयी। सभी ने सिंह के इस कार्य की तारीफ़ की।
मौके पर फुसरो मंडल महामंत्री टुनटुन तिवारी, विकास सिंह, ओम शंकर सिंह, चन्दन तिवार्थ, छोटू रवानी, कुंज बिहारी प्रसाद, मूलचंद खुराना, मदन वर्मा, मनोज चंद्रवंशी, गुड्डू शर्मा, बसंत वर्मा, विक्की वर्मा, श्रीकांत सिंह, लाल मोहन महतो, अंजनी सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply