एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के रिजनल अस्पताल कॉलोनी ढोरी स्थित साही फर्नीचर के गोदाम में बीते 13 जनवरी की रात्रि आग लग गई। आग लगने से कई लाख रुपए का समान का नुकसान हुआ और मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार गोदाम में लगे आग को स्थानीय रहिवासियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेनुघाट से फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। काफी समय बाद आग पर काबू पाया गया।

सूचना मिलने पर बेरमो थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रोहित सिंह ने दल-बल के साथ पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बताते चले कि पुराना बीडीओ ऑफिस मे साही फर्नीचर का शो रूम है। पीड़ित परवेज अख्तर और फिरोज खान ने बेरमो पुलिस को इस बावत लिखित आवेदन दी है।
![]()













Leave a Reply