Advertisement

बुलेट ट्रेन परियोजना की पहली बिल्डिंग को मिला “गोल्ड रेटिंग”

साबरमती हब को मिला इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल ने नवाजा

कार्यालय संवाददाता/मुंबई। बुलेट ट्रेन परियोजना, गुजरात के साबरमती में स्थित हाई-स्पीड रेल मल्टी-मॉडल हब को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) द्वारा “गोल्ड रेटिंग” प्रदान की गई, जो भारत के हाई-स्पीड रेल क्षेत्र में सतत बुनियादी ढांचे के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। यह भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना से जुड़ी पहली बिल्डिंग है, जिसे आईजीबीसी ग्रीन सर्टिफिकेशन मिला है। आईजीबीसी भारत की प्रमुख ग्रीन बिल्डिंग प्रमाणन संस्था है। यह संस्था हरित अवधारणाओं और तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए वर्ल्ड ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल की संस्थापक सदस्य है। इस अत्याधुनिक इमारत का निर्माण साबरमती रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, निर्माणाधीन साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन और बस रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम के साथ निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए किया गया है। इस अनुकरणीय संरचना के अग्रभाग पर स्टेनलेस स्टील से बना एक बड़ा भित्तिचित्र प्रदर्शित है जो दांडी मार्च आंदोलन को दर्शाता है।

इस इमारत को विभिन्न हरित भवन सुविधाओं में शामिल करते हुए डिज़ाइन किया है, इस भवन की ⁠छतों पर सोलर पैनल लगाने की व्यवस्था, बड़े लैंडस्केप वाली छतें और बगीचे, कुशल वॉटर फिक्स्चर, ऊर्जा कुशल एयर कंडीशनिंग और लाइटिंग लगे हुए है। यह इमारत साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन के पूर्व की ओर स्थित है और ट्रैवेलर्स से सुसज्जित तीन फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के साथ एकीकृत है।

मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति 11 जनवरी 2026 तक ⁠कॉरिडोर की कुल लंबाई 508 कि.मी. (गुजरात और डीएनएच: 352 कि.मी., महाराष्ट्र: 156 कि.मी.) ⁠विषयगत रूप से डिज़ाइन किए गए 12 बुलेट ट्रेन स्टेशन (गुजरात में साबरमती, अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, बिलिमोरा, वापी और महाराष्ट्र में बोइसर, विरार, ठाणे और मुंबई) ⁠508 कि.मी. में से 332 कि.मी. वायाडक्ट और 415 कि.मी. पियर का काम पूरा हो गया है।

सनद रहे कि ⁠महाराष्ट्र के पालघर जिले में सात (07) पहाड़ी सुरंगों में से पहली ब्रेकथ्रू पूरा कर लिया गया है। बाकी छह पहाड़ी सुरंगों पर खुदाई का काम चल रहा है। इस कड़ी में सबसे अहम बात यह है कि मुंबई के बीकेसी और शिलफाटा के बीच 21 कि.मी. लंबी सुरंग में से 5 कि.मी. एनएटीएम सुरंग की खुदाई की जा चुकी है।

Tegs: #First-building-of-bullet-train-project-gets-gold-rating

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *