प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित बेरमो अनुमंडल प्रेस क्लब में 4 जनवरी को झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की एक बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता नागेश्वर महतो एवं मंच का संचालन साबिर अंसारी तथा मिथिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
आयोजित बैठक में यूनियन की मजबूती एवं जिला सम्मेलन पर सभी पत्रकारों ने अपने-अपने विचार व्यक्त की। इस अवसर पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पुरानी कमेटी को भंग करते हुए नई कमेटी का विस्तार किया जाएगा। वहीं आगामी 11 जनवरी को पेटरवार में यूनियन के बैनर तले पत्रकार मिलन समारोह का निर्णय लिया गया।
बैठक में कृष्णा चौधरी, पंकज कुमार सिन्हा, योगो पूर्ति, संदीप सिंह, राहुल कुमार, संजय कुमार, मनोज शर्मा, मुकेश लाल, मुकेश कुमार, जगदीश भारती, राजकिशोर शर्मा, संतोष रविदास, अनिमेष कुमार, राजेश कुमार, इस्तियाक अंसारी, बैजनाथ शर्मा सहित बोकारो व विभिन्न प्रखंड़ों के प्रिंट व इलेक्ट्रोनिक मिडिया के पत्रकार उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन पंकज कुमार सिन्हा ने किया।
![]()













Leave a Reply