Advertisement

खेलगांव में रांची सिटीजन फोरम की बैठक में समस्याओं पर चर्चा

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। रांची सिटीजन फोरम की एक बैठक 4 जनवरी को झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव स्थित वार्ड क्रमांक सात के गाड़ीगांव, पाहनटोली में आयोजित किया गया। अध्यक्षता फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला ने की।

आयोजित बैठक में वार्ड-7 में व्याप्त समस्याओं यथा वार्ड क्षेत्र में व्याप्त जल संकट, सड़क की दिक्कत, नाली का अभाव, नियमित झाड़ू नहीं लगना तथा नियमित रूप से कचरा का उठाव नहीं होना जैसी दर्जनों समस्याओं पर व्यापक चर्चा की गयी। साथ हीं उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही आगामी रांची नगर निगम चुनाव हेतु फोरम की ओर से अपनी कार्य योजना बनाई गई।

बताया गया कि उक्त वार्ड महिला के लिए आरक्षित किया गया है। यहां एक बड़ी जनसंख्या निवास करती है, जिसके अंतर्गत विभिन्न कॉलोनी, अपार्टमेंट्स, खेलगांव हाउसिंग सोसाइटी, आनंद विहार, अयोध्यापुरी, हरित विहार, सैनिक कॉलोनी, कृष्णा विहार और होटवार क्षेत्र में स्थित विभिन्न बस्तियां आती हैं।

सिटीजन फोरम की बैठक में वार्ड-7 के स्थानीय रहिवासियों से आगामी रांची नगर निगम चुनाव को लेकर रायशुमारी की गयी। मौके पर फोरम अध्यक्ष दीपेश निराला ने कहा कि रांची सिटीजन फोरम रांची के सभी 53 वार्ड पर एक-एक प्रत्याशी को अपना पूर्ण समर्थन देगा। उन्होंने कहा कि यहां के रहिवासी मुख्य रूप से पानी, सड़क और नाली की समस्या से जूझ रहे हैं। फोरम वैसे प्रत्याशी को अपना समर्थन देगा जो उपरोक्त समस्या समाधान के प्रति गंभीर होगा।

बैठक की संयोजकता शिवानी लता ने की, जबकि बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बागवानी के अलावा वार्ड-7 के संयोजक अमरनाथ चौबे, सह संयोजक रंजय कुमार पाठक, मनोज कुमार सिंह, रितेश कुमार मिश्रा, इंदु सुषमा तिग्गा, गौतम कुमार पांडेय, सुजीत कुमार पांडेय, छोटी देवी, शिरी कुमारी, मंजू देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *