पीयर लीडर्स किशोरी के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ाव तथा अभिवंचित वर्ग की किशोरी, युवा, महिलाओं के बीच जेंडर जागरूकता एवं हिंसा की रोकथाम से संबंधित कार्य से जुड़ी बोकारो जिला के हद में कसमार की 80 किशोरियों का 3 जनवरी को विभिन्न सरकारी कार्यालय का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया।
इस दौरान सहयोगिनी की पीयर लीडर्स का इंटरफ़ेस मीटिंग बोकारो के सिटी पार्क में आयोजित किया गया। जिसे संबोधित करते हुए बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष लीलावती कुमारी ने कहा कि लड़कियों का बाल विवाह एक जघन्य अपराध है, जिस पर अंकुश लगाया जाना जरूरी है। उन्होंने किशोरियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा तथा जीवन कौशल के माध्यम से कैरियर में आगे बढ़ा जा सकता है।
बोकारो जिला समाहरणालय स्थित समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता ने बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर किशोरियों का शपथ ग्रहण को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किशोरियों को आच्छादित करने का जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लड़कियां आगे बढ़ रही है और उनके बीच विभिन्न प्रकार का जागरूकता कार्यक्रम किया जाना जरूरी है। जिससे बाल विवाह, बाल तस्करी तथा बाल यौन हिंसा जैसे मुद्दों को समाप्त किया जा सके। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने कहा कि लड़कियों के बीच पोक्सो अधिनियम बाल विवाह अधिनियम, मानव तस्करी संबंधित सख्त कानून की जानकारी काफी जरूरी है। उन्होंने कहा कि डालसा द्वारा कानूनी जागरूकता का कार्य लगातार किया जाता है।

इस दौरान जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अनीता झा ने कहा कि चाइल्ड हेल्पलाइन तथा सरकार के विभिन्न टोल फ्री नंबर के माध्यम से बच्चों को अधिकार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं बाल विवाह, बाल तस्करी या बाल मजदूरी का पता चलता है तो 1098 में तत्काल फोन करें। जिला से त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिला उद्योग केंद्र के समन्वयक किशोर रजक ने उद्योग केंद्र में परिभ्रमण के दौरान कहा कि सरकार द्वारा युवाओं के लिए रोजगार परक अनेक योजनाएं संचालित है तथा कौशल उन्नयन के लिए कार्य किया जा रहा है।
एक्सपोजर विजिट को संबोधित करते हुए सहयोगिनी की सचिव कल्याणी सागर ने कहा कि कसमार प्रखंड के 30 गांव में किशोरी क्लब के माध्यम से लड़कियों का नेतृत्व विकास का कार्य लगातार संचालित किया जा रहा है। सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ाव के लिए सघन रूप से कार्य किया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान सहयोगिनी के प्रकाश कुमार महतो, रवि कुमार राय, विनीता देवी, गौतम सागर, संगीता देवी, रेखा देवी, पुष्पा देवी, मंजू देवी, कुमारी किरण, सोनी कुमारी, अनिल कुमार हेंब्रम, विकास कुमार गोस्वामी, नीतू कुमारी, अभय सिंह, लबोनी घोष आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply