राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। लायंस क्लब ऑफ बोकारो थर्मल शाखा की ओर से बीते दिनों भूख सप्ताह दिवस (हंगर सर्विस वीक) का शुभारंभ किया गया। जिसके तहत बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के समीप शिविर लगाकर दर्जनों गरीबों को भोजन करवाया गया।
जानकारी के अनुसार बीते एक जनवरी से शुरु किया गया निःशुल्क भोजन वितरण का कार्यक्रम आगामी 11 जनवरी तक चलेगा। लायंस क्लब एमजेएफ सदस्य योगेंद्र गिरी ने 3 जनवरी को भेंट में बताया कि विश्व पैमाने पर लायंस क्लब की ओर से विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। लायंस क्लब परिवार बोकारो थर्मल शाखा की ओर से स्थानीय रेलवे स्टेशन समीप गांधी पार्क में मानव सेवा सप्ताह के तहत आमजनों को मुफ्त में भोजन कराया जा रहा है जो एक सप्ताह तक चलेगा। जिसमें हर जरूरत मंद गरीबों को भोजन कराने का लक्ष्य है।

भोजन शिविर में कई महिला, पुरुष व बच्चे सहित स्टेशन के दुकानदार आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर निःशुल्क भोजन कर लायंस क्लब की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से योगेन्द्र गिरी, पूर्व अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, प्रसन प्रकाश ठक्कर, अध्यक्ष लायंस बिनोद भाटिया, धर्म सिंह, जितेंद्र सिंह, खिरोधर महतो, रत्नेश शर्मा, सुनील यादव, रामजी नायक आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply