Advertisement

सिपाहीटांड़ में सड़क दुर्घटना में जिप सदस्य अमरदीप महाराज ने दिखाई तत्परता

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के सिपाहीटांड़ में 21 दिसंबर को हुई सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही उत्तरी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज त्वरित रूप से सक्रिय दिखे।

बताया जाता है कि जिप सदस्य महाराज तुरंत एम्बुलेंस की व्यवस्था कर घायल को प्राथमिक उपचार दिलवाया। दुर्घटना में घायल मंजुरा के सोखाडीह रहिवासी छत्रु महतो के पुत्र को बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर किया गया। समय पर उपचार और त्वरित व्यवस्था के कारण घायल की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

स्थानीय रहिवासियों ने जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज की तत्परता और मानवीय पहल की सराहना की है, जिससे समय रहते घायल को उचित चिकित्सा सुविधा मिल सकी और उसकी जान बच गयी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *