रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के हरनाद हाई स्कूल के 1991 बैच के छात्र रहे साथियों का मिलन सह पिकनिक का आयोजन 21 दिसंबर को सेवाती घाटी मे की गई। जिसमे 91 बैच के 25 से 30 साथियों का जुटान हुआ।
बताया जाता है कि इस बीच साथियों ने अपने छात्र जीवन से लेकर अपने कारोबार तथा वैवाहिक जीवन के अनुभवों को एक दूसरे से साझा किया। सभी ने हंसी खुशी के साथ मिलन का आनंद लिया तथा कोई कोई अपने बिछड़े यार से मिलकर पुराने करतूतों को याद कर रोमांच का अनुभव भी किया।
इस अवसर पर सभी साथियों से जुड़ाव बना रहे तथा समाज के हित में कुछ करने का जज्बा लेते हुए एक समिति का गठन किया गया।
समिति का नाम हौसला 1991 रखा गया, जिसमें अध्यक्ष जीवन जगन्नाथ, सचिव लोकेश डे, कोषाध्यक्ष बिनोद कुमार क़ो बनाया गया। बैठक मे सभी ने एक मत से कहा कि भले बुरे वक्त में सभी एक दूसरे क़ो मदद करेंगे तथा हर सुख-दुख में साथ देंगे। मिलन सह पिकनिक में हीरालाल महतो, मनोज कुमार पांडेय, रंजीत शर्मा, रमन महतो, दीवधारी महतो, रविन्द्र कुमार पांडेय, मनोज कुमार नायक, काशीनाथ करमाली, भोलानाथ महतो, फागू घासी, जीतू रजक, विनोद कुमार, मानस राम, दिलीप कुमार हेंब्रम, परवीन कुमार ठाकुर, काशीनाथ महतो इत्यादि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply