Advertisement

फुसरो के आरएस कॉम्पलेक्स में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित आरएस कॉम्पलेक्स में 21 दिसंबर को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह सहित संघ के पदाधिकारियों ने फीता खोलकर किया।

युवा व्यवसायी संघ फुसरो के पहल पर आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में थाना प्रभारी सिंह ने युवा व्यवसायी संघ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पैसे की कमी के कारण कई रहिवासी आंखों का इलाज नहीं करा पाते हैं। ऐसे में यह शिविर उनके लिए लाभकारी साबित होगा।

संघ के अध्यक्ष वैभव चौरसिया ने शिविर में आए मरीजों को शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों को मुफ्त नेत्र जांच और उपचार की सुविधा प्रदान करना है। कहा कि मोतियाबिंद के मरीजों को नि:शुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। ऑपरेशन के दौरान मरीजों को सारी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी।

शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ आरोफिल शेख, डॉ रामप्रसाद यादव व् डॉ राजेश कुमार एवं उनके सहयोगी तेजस्वी कुमारी आदि ने 68 मरीजों का नेत्र जांच किया, जिसमें 34 मरीजों के आंखों में मोतियाबिंद की समस्या पायी गयी। ऐसे मरीजों को ऑपरेशन के लिए कथारा स्थित हाजी एआर मेमोरियल नेत्र अस्पताल भेजा गया है, जहां मुफ्त लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।

मौके पर संघ के सचिव बैजु मालाकार, कोषाध्यक्ष राकेश मालाकार, संघ के संरक्षक कृष्ण कुमार, बिजय सिंह, बिनोद चौरसिया, मो. कलाम, गुड्ड जैन, संतोष भगत, रोहित मित्तल, संजय गुप्ता, पूर्व वार्ड पार्षद भरत वर्मा, रिया कुमारी सहित आकाश सिंह, मो. जावेद खान, गोपी डे, मिथलेश जयसवाल, ओमप्रकाश उर्फ राजा आदि उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *