प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट जेल में द्वितीय विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर 21 दिसंबर को कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं निरीक्षणलय झारखंड सरकार के निर्देशानुसार दी आर्ट ऑफ लिविंग (प्रिजन प्रोग्राम) झारखंड द्वारा संयुक्त तत्वाधान में बंदियों को ध्यान एवं योग सिखाया गया। आयोजित कार्यक्रम में उपकारा के लगभग सौ बंदियो ने भाग लिया।

उक्त बातें जेल अधीक्षक अरुणाभ ने बताया। उन्होंने बताया कि बंदियों को योग शिक्षक दीपक महतो ने योग और ध्यान के बारे मे कई जानकारी दी। बंदी योग सिख कर काफी प्रसन्न और चुस्त दुरुस्त नजर आ रहे थे। इस दौरान जेलर नीरज कुमार सहित जेल कर्मी भी मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply