Advertisement

स्वर्गीय अनंत मोहन सिन्हा व् आरोही मेमोरियल क्रिकेट का तेनुघाट में शुभारंभ

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट स्थित गोल्डेन जुबिली मैदान में स्वर्गीय अनंत मोहन सिन्हा एवं स्वर्गीय आरोही रानी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन तेनुघाट क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

उद्घाटन 21 दिसंबर को तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय और उप मुखिया रीता देवी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जानकारी के अनुसार उद्घाटन मैच छपरगढ़ा और चांपी के बीच खेला गया। जिसमें छपरगढ़ा ने चांपी की टीम को 31 रनों से हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए छपरगढ़ा की टीम की ओर से दीपक और पवन के 18/18 रन तथा परवेज और अभिषेक के 17/17 रनों की बदौलत निर्धारित 10 ओवर में 95 रन बनाए। वहीं चापी की टीम 64 रन ही बना सकी। इस तरह छपरगढा की टीम 31 रनों से मैच जीत लिया। मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार पवन को दिया गया।

मैच में अंपायर की भूमिका चुन्नू पांडेय और दीपक यादव, स्कोरर की भूमिका रोहन और सौरभ तथा कॉमेंटेटर की भूमिका लाल बाबू ने निभाई। वहीं क्रिकेट मैच प्रारम्भ होने से पहले सभी दर्शक व खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रख कर उपरोक्त दोनो दिवंगत को श्रद्धांजलि दी। इस टूर्नामेंट में कुल सोलह टीम भाग ले रहा हैं। गोल्डन जुबली मैदान में आयोजित क्रिकेट खेल को सफल बनाने में सौरभ सिंह, अमन सिंह, हर्षित आर्यन, रंजीत यादव, मौन्टी कटरियार, अमन यादव, रामजीत यादव, रोशन कुमार, डब्लू यादव, आयुष सिन्हा सहित अन्य की अहम भूमिका हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *