Advertisement

सेल गुवा का 63वाँ खान सुरक्षा सप्ताह संपन्न

नुक्कड़ नाटक विकसित भारत व् दुर्घटना रहित जीवन का दे रहा संदेश-मिश्रा

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के तत्वावधान में 63वें वार्षिक मेटालिफेरस माइंस सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में सेल गुवा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बोकारो स्टील प्लांट आयरन माइंस द्वारा गुवा सेल क्लब में प्रचार-प्रसार एवं पब्लिसिटी प्रोपोगंडा कार्यक्रम का उद्देश्य खदान कर्मियों, ठेका श्रमिकों एवं स्थानीय रहिवासियों के बीच खदान में सुरक्षा के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीजीएमएस चाईबासा क्षेत्र के खान सुरक्षा निदेशक राकेश रामेश्वर मिश्रा तथा गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार, महिला समिति अध्यक्ष शालू कुमार सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

इस अवसर पर उप निदेशक खान सुरक्षा (डीडीएमएस) सुधीर आर, सेल के वरिष्ठ अधिकारी कमलेश राय (सीजीएम, किरीबुरू), संजय कुमार सिंह (जीएम, मेघाहातुबुरू), डी. विजयेंद्र (प्रमुख, नोआमुंडी) सहित नोआमुंडी एवं आसपास के क्षेत्रों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान खदानों में मानव एवं मशीनरी सुरक्षा से जुड़ी पहलों को दर्शाने वाले स्टॉल और मॉडल प्रदर्शित किए गए। सुरक्षा पोस्टर प्रदर्शनी, नारा लेखन प्रतियोगिता, सुरक्षा प्रश्नोत्तरी, नुक्कड़ नाटक, सुरक्षा वार्ता, जागरूकता रैली और ऑडियो-विजुअल प्रस्तुतियों के माध्यम से इस वर्ष की थीम स्वस्थ कामगार, सुरक्षित खदान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

अपने संबोधन में निदेशक खान सुरक्षा (डीएमएस) राकेश रामेश्वर मिश्रा एवं डीडीएमएस सुधीर आर ने कहा कि वे सेल गुवा की टीम को सलाम करते है। इस प्रोग्राम को देखकर बहुत हद तक सार्थक बनाने की कोशिश की गई है। नुक्कड़ नाटक विकसित भारत एवं दुर्घटना रहित जीवन की दिशा में संदेश दे रहा है। उन्होंने शून्य दुर्घटना को लक्ष्य बनाने के लिए सबों को प्रेरित किया। साथ ही संपूर्ण कार्यक्रम कियान्वन के लिए बच्चों को बधाई का पात्र बताया।

सेल गुवा मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने कहा कि स्थानीय स्कूलों के बच्चों एवं सेल कर्मियों ने विहंगम दृश्य प्रस्तुत कर अपने आभा का प्रदर्शन किया है। गुवा के ग्राम विकास सुरक्षा की जरूरत स्टालों को लगाया है। समय के अनुसार नियम बनाते रहेंगे। सुरक्षा मंत्र को सभी को अपनाना है। कहा कि वर्ष 1919 से संचालित सेल गुवा माइंस को भविष्य में और भी ऊंचाई तक ले जाना है। सेल गुवा प्रबंधक शंकर प्रसाद दास खान, सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के सचिव महाप्रबंधक संजय बनर्जी ने सबों का स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व में सुरक्षा सप्ताह लगातार एक सप्ताह तक मनाया जाता था। इसमें स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता बढ़-चढ़कर रहती थी। उन्होंने मानकी, मुंडा, पंचायत सदस्य के साथ -साथ प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े तमाम रहिवासियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक संजय बनर्जी एवं शिक्षिका आकांक्षा सिंह ने किया। इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में डीएमएस मिलन नंदी, माइनिंग मैनेजर वीरेंद्र कुमार, असिस्टेंट मैनेजर क्रिसल कुमार, मनीष चौहान, सोनाली, डॉ एके अमन, आर के बंगा, टी सी आनंद, एस के मांझी, डॉ एस के सरकार, प्रियंका पात्रा व अन्य का सहरनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *