शारीरिक एवं मानसिक रूप से आगे बढ़ने में मदद करता है खेल-सोनाराम सिंकु
सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी प्रखंड के कदाजामदा पंचायत ग्राम पीचूवा में यूएमपी थ्री स्टार उलीहातू की ओर से द्वि-दिवसीय फ़ुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जगन्नाथपुर विधायक सह मुख्य उप-सचेतक (सत्तारूढ़-दल) सोनाराम सिंकु उपस्थित हुए।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि खेल जीवन का एक अभिन्न अंग है, जो व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से आगे बढ़ने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि आज आप सिर्फ़ फुटबॉल खेलने नहीं आए हैं, आप मैदान पर अनुशासन, संघर्ष और आत्मविश्वास दिखाने आए हैं। यह टीमवर्क, धैर्य और निर्णय क्षमता की परीक्षा है।
उन्होंने कहा कि खेल हमें सिखाता है कि अकेला कोई नहीं जीतता। जीत तब मिलती है जब सभी खिलाड़ी एक सोंच, एक लक्ष्य के साथ खेलते हैं। विधायक ने कहा कि उन्होंने एक वर्ष पहले ग्रामीण जनता को आश्वासन दिया था कि अगले वर्ष के फुटबॉल प्रतियोगिता में आप सभी को यह जर्जर सड़क पूर्ण रूप से चकाचक मिलेगा जो उनके कथन अनुसार पूर्ण साबित हुई। जिससे संपूर्ण आमजन बेहद खुश हैं।

विधायक ने विजेता टीम सुषमा एंड सुषमा को चेक सहित 1,01001 /- रुपए नग़द एवं चमचमाती ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी महताब आलम, कदाजामदा मुखिया हीरामोहन पुरती, पंचायत समिति सदस्या मंजू पुरती, भनगांव पंचायत के मुखिया जितेन्द्र पुरती, उप मुखिया सावित्री जेराई, प्रखंड कांग्रेस महासचिव क्रान्ति तिरिया, भनगांव पंचायत अध्यक्ष वरुण दास, शैलेश जेराई, मिथुन तिरिया, बड़कुवर तिरिया, कमिटी के अध्यक्ष मोकरा पुरती, कोषाध्यक्ष नारायण हेंब्रम, वीर सिंह पुरती, पारिता पुरती, बेलमती पुरती एवं अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply