प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर प्रखंड के खंभरा इको पार्क में बीते 9 दिसंबर को हुई मारपीट का मामला दिन प्रतिदिन गहराता जा रहा है। इको पार्क में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया में यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ था।
ज्ञात हो कि, उक्त मारपीट की घटना में एक पक्ष के दो रहिवासियों की गंभीर चोटें आई थी, जिसके बाद बगोदर थाने में लिखित आवेदन दिया गया था। वहीं दूसरे पक्ष ने भी थाना में आवेदन देकर काउंटर किया गया। इसके बाद यह मामला राजनीतिक रूप ले लिया।
इसे लेकर 21 दिसंबर को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के अल्पसंख्यक मोर्चा नेताओ ने बगोदर थाना प्रभारी और माले नेताओं के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। वही बगोदर स्टेडियम में जेएलकेएम नेताओं की एकजुट के बाद लाठी मार्च निकालकर पूरे बगोदर बाजार का भ्रमण किया गया। इस दौरान बगोदर थाना प्रभारी हाय हाय, दोषियों को अविलंब करवाई क्यों नही जबाब दो आदि नारे लगा रहे थे।
लाठी मार्च में जेएलकेएम के वरीय उपाध्यक्ष दिनेश साहु, केन्द्रीय सचिव शेख शाहिद, बगोदर विधान सभा प्रभारी सलीम अंसारी, अमजद खान, प्रेमचन्द साहु, कलाम अंसारी, मुख़्तार अंसारी, मुमताज अंसारी, विश्वनाथ साहु, कुंजलाल साव आदि शामिल थे।

इस दौरान जेएलकेएम वरीय उपाध्यक्ष दिनेश साहु ने कहा कि बगोदर में दोषियों को बचाने के लिए जो काउंटर केस की प्रथा चली है, वह बहुत खेद पुर्ण है। अगर यह प्रथा जारी रहा तो रहिवासियों का पुलिस पर विश्वास नहीं रहेगा। कहा कि युवा और मजदुर किसान न्याय के लिए थाना जाते है। उन्होंने कहा कि माननीय दोषियों को बचाने के पक्ष में ज्यादा और जो पीड़ित है उन्हे न्याय दिलाने में नही दिखे। इसके कारण आज जेएलकेएम को नैतिक समर्थन दिया है। उन्होने कहा कि न्याय नही मिलने पर अन्दोलन और तेज होगी।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष उमेश महतो, शमशेर, धर्मपाल महतो, राजकुमार रवानी, सीताराम सिंह, इमाम अंसारी, ललिता देवी, मेहरून खातुन, उमा देवी, असगर अंसारी, फिरोज खान सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply