Advertisement

के. बी. कॉलेज एनएसएस द्वारा गाँधीग्राम में जरूरतमंदो के बीच गर्म कपड़ो का वितरण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। के बी कॉलेज एनएसएस द्वारा 21 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के गाँधीग्राम में जरूरतमंदो के बीच गर्म कपड़ो का वितरण किया गया।

जानकारी देते हुए के. बी. कॉलेज बेरमो के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने बताया कि कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के निर्देश पर तथा उनकी नेतृत्व में गोमिया प्रखंड के हद में स्वांग स्थित गाँधीग्राम बस्ती के जरूरतमंदों व निराश्रित वृद्ध महिला-पुरुषो को ठंड से बचाव हेतु गर्म कपड़े बांटे गये।

इस बावत प्राचार्य ने कहा कि शीत लहर में गर्म कपड़ो का वितरण एनएसएस इकाई द्वारा प्रत्येक वर्ष की जाती है। कहा कि इस प्रकार के कार्य से कॉलेज के छात्र-छात्राओं मे समाज सेवा, संवेदना और जिम्मेदारी की भावना का विकास होता है। कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य किताबी ज्ञान के साथ साथ व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है, जिसमें छात्रों में ज्ञान व् कौशल विकास के साथ साथ उनमें चरित्र निर्माण, सामाजिक जिम्मेदारी और आत्मनिर्भरता शामिल हैं।

ताकि वे अपनी पूरी क्षमता का उपयोग कर सकें और समाज के लिए एक उपयोगी सदस्य बन पाएं। गाँधीग्राम बस्ती में गर्म कपड़ा वितरण कार्यक्रम में कार्यक्रम पदाधिकारी के अलावा के. बी. कॉलेज एनएसएस के स्वयं सेवकों मे सुमीत कुमार सिंह, पीयूष कुमार मंडल, सोनू कुमार शर्मा आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *