Advertisement

आज से स्वर्गीय अनंत मोहन सिन्हा एवं स्वर्गीय आरोही रानी क्रिकेट टूर्नामेंट

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोल्डेन जुबिली मैदान तेनुघाट में स्वर्गीय अनंत मोहन सिन्हा एवं स्वर्गीय आरोही रानी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय क्रिकेट क्लब द्वारा 21 दिसंबर से शुरू हो रहा है। यह टूर्नामेंट 10/10 ओवरों का होगा। जिसमें कुल 16 टीम प्रतियोगिता में भाग ले रही है। फाइनल मुकाबला 30 दिसंबर को खेला जाएगा।

टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर मैदान पूरी तरह साफ सफाई और सज धज कर तैयार है। टूर्नामेंट को सफल बनाने में सौरभ सिंह, अमन सिंह, हर्षित आर्यन, रंजीत यादव, मोंटी कटरियार, दीपक यादव, अमन यादव, रामजीत यादव, रोशन कुमार, डब्लू यादव, आयुष सिन्हा आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जानकारी सुभाष कटरियार ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *