Advertisement

स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल को ले सीटू ने उपायुक्त को लिखा पत्र

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जारी हड़ताल को लेकर केंद्रीय ट्रेड यूनियन सीटू ने बोकारो जिला उपायुक्त को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। लगातार 13 दिनों से हड़ताल पर बैठे हैं आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मी।

सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) के बोकारो जिला महासचिव प्रदीप कुमार विश्वास ने जिला के हद में विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो में राइडर सिक्युरिटीज सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के अधीनस्थ कार्यरत आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मी के पिछले 13 दिनों से अपने छः माह के बकाया वेतन भुगतान करने, ईएसआईसी एवं इपीएफ का लाभ देने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं।

उन्होंने बताया कि इन आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से पूरे जिला में स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है। बीते 13 दिन से हड़ताल के बावजूद आज तक किसी भी स्तर से हड़ताल में बैठे स्वास्थ्य कर्मियों से वार्ता की कोई पेशकश नहीं की गई है।

सीटू जिला महासचिव कॉमरेड विश्वास ने बोकारो जिला उपयुक्त को एक आग्रह पत्र लिखा है। साथ हीं कहा कि उपायुक्त स्वयं हस्तक्षेप करें। जिले के प्रभावित स्वास्थ्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए हड़ताल पर बैठे स्वास्थ्य कर्मियों के साथ वार्ता हेतु समुचित कार्रवाई करें। उन्होंने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि 13 दिन से हड़ताल के बावजूद किसी भी तरह के वार्ता की पेशकश नहीं करना मानवता के खिलाफ है। बावजूद इसके उन्हें छः महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जबकि, ईएसआईसी के तहत लाभ देने का प्रावधान है। कहा कि संबंधित एजेंसी की गलती की वजह से हड़ताली स्वास्थ्य कर्मी ईपीएफ के लाभ से वंचित है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *