Advertisement

पूर्व विधायक द्वारा कसमार के दांतू में टी-टेन क्रिकेट प्रीमियर लीग का उद्घाटन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के दांतू में आयोजित दांतू टी-टेन क्रिकेट प्रीमियर लीग का उद्घाटन 20 दिसंबर को भव्य समारोह के साथ किया गया। यह टूर्नामेंट दांतू पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय बाबूलाल नायक की स्मृति में आयोजित किया गया है।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं की प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलता है। उन्होंने स्व. बाबूलाल नायक के सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाजसेवा और जनहित के लिए समर्पित रहा है।

उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के सदस्य, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी शामिल रहे। उद्घाटन मैच के साथ ही टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *