Advertisement

शनि देव महाराज की श्रद्धालुओं ने की पूजा व् महाप्रसाद का वितरण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेक्टर 12 क्षेत्र के बारह ए ई में निर्माणाधीन शनिदेव महाराज मंदिर परिसर में 20 दिसंबर को श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा व् भक्ति के साथ पूजा की गयी। प्रत्येक सप्ताह की भांति शनिवार को श्रीगणेश पूजा समिति द्वारा संध्या बेला में शनि देव महाराज का खिचड़ी महाप्रसाद का भोग लगाया गया। साथ हीं श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर शनि देव महाराज, श्रीगणेश भगवान, श्रीबजरंग बली, श्रीभोले नाथ बाबा, पीपल देव महाराज की पूजा अर्चना करने के उपरांत श्रीगणेश पूजा समिति द्वारा शनि देव महाराज का विशेष आरती किया गया, जिसमें नगर क्षेत्र के संकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रीगणेश पूजा समिति द्वारा बताया गया कि शनिदेव महाराज का हर शनिवार से पूजा अर्चना तथा खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जा रहा है, जो आगे भी प्रत्येक शनिवार को किया जायेगा।

महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए नगर के सैकड़ो भक्तगण शरीक हुए। पूजा व् आरती कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय पत्रकार निर्मल महाराज की अहम भूमिका रही है। उन्ही के सुझाव से यहां पूजा सम्पन्न करवाया जा रहा है। मौके पर श्रीगणेश पूजा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, सुनील राज महतो, राकेश कुमार, चंदन कुमार, मुकेश कुमार, गोलू कुमार, पवन कुमार, मनोज कुमार राय, जितेंद्र नापित, प्रदीप कुमार, राज कुमार, सुशील कुमार सोनी, शिव कुमार, डॉक्टर पंकज आदि की उपस्थिति व् सहयोग रहा है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *