जिला स्तरीय सामाजिक पुनर्वास कोष समिति की बैठक आयोजित
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में 20 दिसंबर को जिला मुख्यालय छपरा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय सामाजिक पुनर्वास कोष समिति की बैठक आयोजित की गई।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के अंतर्गत हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं उनके आश्रित बच्चों की चिकित्सा, शिक्षा एवं पुनर्वास के लिए जिला स्तरीय सामाजिक पुनर्वास कोष समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पूर्व की बैठक में हिंसा से पीड़ित कुल 31 चयनित महिलाओं का पिछले 10 माह से अभी तक सत्यापन की कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण डीएम द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई।
बैठक में डीएम द्वारा जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि उक्त चयनित 31 महिलाओं का सत्यापन एक सप्ताह के अंदर करते हुए यथाशीघ्र उनके पुनर्वास की कार्रवाई में तेजी लाना सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि भ्रमण के क्रम में अथवा अपने आसपास यदि हिंसा से पीड़ित महिलाओं का मामला प्रकाश में आता है तो अविलंब संबंधित महिलाओं का समिति के माध्यम से चयन कर उनके और उनके बच्चों के पुनर्वास, चिकित्सा एवं शिक्षा का प्रबंध करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
![]()













Leave a Reply