Advertisement

सारण के वरीय आरक्षी अधीक्षक ने की कार्यालय कक्ष में जन सुनवाई

जन सुनवाई में 17 आवेदकों ने उपस्थित होकर बताई अपनी समस्या

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ कुमार आशीष एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय द्वारा 20 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय छपरा में जन सुनवाई की गई। जन सुनवाई में आए 17 आवेदकों ने उपस्थित होकर अपनी समस्या बताई। सबके निराकरण के लिए आवश्यक नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

छपरा में ठंड से एक अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु

ज्ञात हो कि 20 दिसंबर को ही छपरा स्थित भगवान बाजार थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के दरोगा राय चौक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भगवान बाजार थानाध्यक्ष द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेजा गया है। प्रथम दृष्टया उक्त अज्ञात व्यक्ति की मृत्यू ठंड लगने के कारण होना प्रतीत होता है। भगवान बाजार थाना द्वारा घटना से जुड़ी सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच एवं अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

शराब कारोबारी सहित 63 अभियुक्त गिरफ्तार

एक अन्य जानकारी के अनुसार सारण पुलिस ने विगत् 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 वारंटी तथा 8 शराब कारोबारी सहित 63 अभियुक्तों को गिरफ्तार
किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में असामाजिक तत्वों एवं अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी तथा शराब के सेवन व् विक्री/भंडारण, निर्माण और परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्टी ध्वस्त करने की कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए बीते 19 दिसंबर को विशेष अभियान चलाया गया था। जिले में अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुल 35 वाहनों से 66,500 रूपया जुर्माना राशि वसूली गई। साथ ही जिला अंतर्गत कुल 728.085 लीटर (देशी शराब-561 ली. एवं विदेशी शराब- 167.085 ली.), एक चार पहिया वाहन, एक टेम्पू, एक साईकिल, दो ट्रेक्टर, तीन मोटरसाईकिल, तास की एक गड्डी, एक मोबाईल फोन, नगदी ₹4260, एक अपहृता, एक बैग, पैन कार्ड एवं आधार कार्ड बरामद किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *