कसमार के सपाहीटांड में महिला फुटबॉल प्रदर्शनी एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के सपाहीटांड़ मैदान में जेएसएलपीएस की ओर से लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय अभियान के तहत बीते 19 दिसंबर को महिला फुटबॉल प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कसमार प्रखंड के मंजूरा, खैराचातर सीएलएफ एवं मधुकरपुर सीएलएफ व् कसमार के फुटबॉल टीमों के बीच प्रदर्शनी मैच आयोजित की गयी।
खेले गये प्रदर्शनी मैच के दौरान कसमार सीएलएफ को खैराचातर सीएलएफ ने 0-4 गोल के अंतर से हराया। दूसरे मैच में मधुकरपुर सीएलएफ को मंजूरा सीएलएफ ने 0-4 से हराया। फाइनल मुकाबले में मंजूरा सीएलएफ को खैराचातर सीएलएफ ने 0-1 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया।
इस दौरान प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी, बीडीओ नम्रता जोशी व विधायक प्रतिनिधि मो. शेरे आलम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उपस्थित खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी ने कहा कि अब कबड्डी खेल हो या फुटबॉल खेल, हर खेल में महिलाएं सफलता हासिल कर रही है। अब महिलाएं जिला, राज्य से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता का परचम लहरा रही है। कहा कि पढ़ाई हो या खेल, महिलाएं हर जगह पर अपनी काबिलियत दिखा रही है। वे न सिर्फ इन कार्यों में सक्रिय दिख रही है, बल्कि अपनी योग्यता का डंका भी बजा रही है।
आवश्यकता है इसी तरह से हर एक काम में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाने की और अवसर को अपने नाम करने की। उन्होंने कहा कि सरकार भी महिलाओं के उत्थान एवं विकास के लिए काफी बड़े-बड़े कार्य कर रही है। इसका सिर्फ एक ही मकसद है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाएं भी बराबर दिखें। उन्होंने सभी से अपील किया कि आप सभी अपने-अपने बच्चियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल के प्रति भी जागरूक करें।
मौके पर उपरोक्त के अलावा बीपीएम मनोज कुमार यादव, राजकुमार सिंह, कविता कुमारी, विशेश्वर महतो, रमेश दास, रंजीत कुमार महतो, सोनम देवी, चंपा देवी, गीता देवी, रूपा मुखर्जी, मीना देवी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply