राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। संत पॉल मॉर्डन स्कूल बोकारो थर्मल में 19 दिसंबर को दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित डीवीसी बोकारो थर्मल के उप महाप्रबंधक (प्रशासनिक) कालीचरण शर्मा सहित विद्यालय के निदेशक सुरेश गायकवाड, ट्रेजरर ई तिवारी, मुखिया चन्दना मिश्रा ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने संयुक्त परिवार, देश भक्ति एवं पर्यावरण से सम्बन्धित कई कार्यक्रम व गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

यहां मुख्य अतिथि उप महाप्रबंधक शर्मा ने कहा कि बच्चों ने काफी अच्छा कार्यक्रम प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि संयुक्त परिवार ही देश, समाज व परिवार की ताकत है। दादा-दादी व् नाना- नानी के निगरानी में रह रहे बच्चों का परवरिश अच्छे से होता है। उन्होंने विद्यालय प्रबन्धन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह का कार्यक्रम आयोजित होने से क्षेत्र में सामाजिक चेतना बढ़ती है एवं आमजनों में संयुक्त परिवार में साथ रहने की प्रेरणा मिलती है। जिससे विद्यालय के बच्चे पढ़ाई के क्षेत्र में और आगे बढ़ेंगे। उन्होंने डीवीसी की ओर से विद्यालय को हर सम्भव मदद करने का भी आश्वासन दिया।
गोविंदपुर डी पंचायत की मुखिया चन्दना मिश्रा ने भी वरीय अभिभावकों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की। यहां बेहतर कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों सहित वरीय अभिभावकों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य नाइजल फिलिप ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी अतिथियों को साधुवाद दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के कोषाध्यक्ष ई. तिवारी सहित उप मुखिया देवन्ति देवी, शिक्षक अनीश कुमार, आशा कुमारी, उदय सिंह, गौतम पाल, देवेंद्र कुमार, अनीता राज, बिपिन कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम संपन्न कराने में सराहनीय भूमिका निभाई।
![]()













Leave a Reply