Advertisement

डीएम ने किया लोक शिकायत के 13 मामलों की सुनवाई व् समाधान

लोक शिकायत निवारण अधिनियम का क्रियान्वयन प्रशासन की प्राथमिकता-वैभव

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) वैभव श्रीवास्तव ने 19 दिसंबर को जिला मुख्यालय छपरा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम-2015 के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने शिकायत का निवारण भी किया।

बताया जाता है कि डीएम ने इस अवसर पर लोक शिकायत के कुल 13 मामलों की सुनवाई की, जिसमें 5 मामले में अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया तथा शेष 8 मामले में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।

सुनवाई के दौरान जिला के हद में परसा अंचल के जालंधर साह से प्राप्त एक परिवाद के मामले में आदेश देने के उपरांत भी काफी दिन बीत जाने के बावजूद संदर्भित स्थल से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण परसा के अंचलाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया तथा उन्हें अगली सुनवाई से पूर्व अविलंब अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया।

डीएम वैभव श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है। कहा कि लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *