Advertisement

खटाल, झुग्गीवासियों व् फुटपाथ दुकानदारों के हक़ में यदुवंशी समाज एकजुट

बिना पुनर्वास किसी भी तोड़फोड़ का होगा विरोध-यदुवंशी समाज

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेक्टर पांच स्थित जीजीपीएस के समीप स्थित खटाल परिसर में 19 दिसंबर को यदुवंशी समाज की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी अशोक यादव ने की।

बैठक में आरजेडी बोकारो जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव सहित समाज के वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बैठक में झुग्गी झोपड़ी में रहकर खटाल एवं दुकानों को चलाकर अपना जीवन यापन करने वाले गरीब और मेहनतकश परिवारों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि ये परिवार किसी भी तरह से बाहरी नहीं हैं, बल्कि यहीं के स्थायी नागरिक हैं, जो वर्षों से मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।

बैठक में यदुवंशी समाज के सदस्यों ने चिंता जताई कि पूर्ण पुनर्वास, वैकल्पिक व्यवस्था और आजीविका सुनिश्चित किए बिना घर-दुकान तोड़ना न केवल अमानवीय है, बल्कि सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के भी विरुद्ध है। कहा गया कि कड़कड़ाती सर्दी के मौसम में,m जब रात का तापमान काफी नीचे चला जाता है, ऐसे में परिवारों को बेघर करना गंभीर मानवीय संकट को जन्म दे सकता है।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बिना पुनर्वास किसी भी खटाल को किसी भी कीमत पर तोड़ने नहीं दिया जाएगा। समाज ने स्पष्ट किया कि वह अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी और शांतिपूर्ण मार्ग अपनाएगा।
बैठक में यदुवंशी समाज ने प्रशासन से मांग की कि प्रभावित परिवारों के लिए पहले स्थायी पुनर्वास, रोजगार के साधन और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, उसके बाद ही किसी भी प्रकार की कार्रवाई पर विचार हो। समाज ने कहा कि विकास आवश्यक है, लेकिन विकास के नाम पर गरीबों को उजाड़ना स्वीकार्य नहीं।

बैठक में अवधेश यादव, रमेश यादव, अवधेश सिंह यादव, घनश्याम चौधरी, जानकी राय, जितेंद्र नारायण, शिव प्रसन्न यादव, वकील यादव, भूषण यादव, रामजीत यादव, हीरा यादव, राजेंद्र यादव, ददन यादव, रामाधार यादव, संतोष यादव, अमित यादव, राकेश यादव, हेमंत यादव, हरि कृष्ण यादव, मुन्ना राय, लाल बाबू राय, अभिराज यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *