प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में बीते 17 दिसंबर को नई 4जी ई-पॉस मशीन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अशोक राम की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पेटरवार प्रखंड के कुल 114 पीडीएस दुकानदारों को नई 4जी ई-पॉस मशीन उपलब्ध कराई गई एवं उसके संचालन से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इससे पूर्व 2जी ई-पॉस मशीन के माध्यम से राशन वितरण किया जा रहा था, जिसमें डिलरो को नेटवर्क की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता था।
नई 4जी ई-पॉस मशीन के उपयोग से अब नेटवर्क संबंधी दिक्कतों से राहत मिलेगी, जिससे राशन वितरण प्रक्रिया तेज, सुगम और पारदर्शी होगी। कहा गया कि लाभुकों को अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वितरण व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी। प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित पीडीएस दुकानदारों ने भी नई व्यवस्था का स्वागत करते हुए इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
![]()













Leave a Reply