प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। प्रस्तावित व पूर्व उद्घाटित तेनु-बोकारो नहर मार्ग को पेटरवार प्रखंड के हद में तेनुघाट से पिछरी मुख्य पथ तक चौड़ीकरण व मजबूतीकरण का कार्य पिछरी से बीते दो दिन पूर्व 16 दिसंबर को शुरू किया गया है।
मालूम हो जय मातादी इंटर प्राइजेज एवं अन्य कई संवेदकों के नेतृत्व में पहले भी सड़क की समतलीकरण एवं किनारे में चौड़ीकरण कार्य किया गया है। वर्तमान में सड़क की चौड़ीकरण के लिए जो किनारे गड्ढे किए गये हैं, उसी गड्ढे को अन्य स्थल से मिट्टी लाकर भरा जा रहा है।
जैसा कि खबर है कि 18 दिसंबर को पिछरी रहिवासी सह पिछरी दक्षिणी पंचायत के मुखिया पति देवी दास ने कार्य स्थल पर पहुंचकर संवेदक के कर्मियों को पूर्व के पीसीसी सड़क को न तोड़ते हुए अंचल कार्यालय द्वारा मापी कराने के उपरांत सड़क तोड़फोड़ करने को कहा है।
इस संबंध में पूछे जाने पर मुखिया पति देवी दास ने 18 दिसंबर को *जगत प्रहरी* को बताया कि नहर चौक से लेकर मुख्य पथ पिछरी तक जो पीसीसी पथ दो वर्ष पूर्व 72 लाख रुपए खर्च कर बनी है। इसे अंचल द्वारा मापी कराके तोड़फोड़ हो तो बेहतर होगा। उन्होंने अपने घर के निकट पीसीसी सड़क तोड़े जाने का जिक्र किया। फिलवक्त नहर मार्ग के किनारे जेसीबी द्वारा मिट्टी भराई जारी है।
![]()













Leave a Reply