Advertisement

राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर भिखारी ठाकुर जयंती समारोह का किया शुभारंभ

कुतुब दियारा आगमन पर राज्यपाल को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में भिखारी ठाकुर आश्रम कुतुब दियारा में 18 दिसंबर को पद्मश्री भिखारी ठाकुर की जयंती मनायी गयी। जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह का बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। राज्यपाल के आगमन पर यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके उपरांत राज्यपाल ने भिखारी ठाकुर आश्रम कुतुबपुर में अवस्थित भिखारी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज गणेश वंदना से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एवं समापन राष्ट्रगान से किया गया। कार्यक्रम में विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव, गरखा विधायक सुरेंद्र राम, जिला परिषद अध्यक्ष जयमित्रा देवी, भिखारी ठाकुर के पौत्र सुशील कुमार ठाकुर, सारण डीआईजी निलेश कुमार, प्रभारी जिलाधिकारी सह नगर आयुक्त सुनील कुमार पांडेय, एसएसपी डॉ कुमार आशीष सहित जिले के अन्य पदाधिकारीगण एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *