एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। देश के महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड की अनुशंगी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा 18 दिसंबर को क्रिसमस समारोह का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन झारखंड की राजधानी रांची स्थित सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस परिसर के गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर में भव्य रूप से किया गया।
इस ऐतिहासिक अवसर पर सीसीएल के 600 से अधिक कर्मचारियों, पदाधिकारियों तथा प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता निभाई। आयोजित क्रिसमस समारोह कार्यक्रम में सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा सीसीएल मुख्यालय के महाप्रबंधकगण एवं विभागाध्यक्षों सहित मसीही समुदाय की सक्रिय भागीदारी ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की।
सीसीएल के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार यह आयोजन सीसीएल में क्रिसमस उत्सव के 25 वर्ष पूर्ण होने का प्रतीक रहा, जिसमें सामूहिक सहभागिता, सांस्कृतिक विविधता एवं आपसी भाईचारे की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान कैरल गायन एवं विभिन्न उत्सवी गतिविधियों ने समूचे वातावरण को उल्लासमय एवं यादगार बना दिया। आयोजित समारोह ने आनंद, एकता तथा सौहार्द के संदेश के साथ क्रिसमस की सच्ची भावना को सजीव रूप में प्रस्तुत किया।
![]()













Leave a Reply