कराटे कलर बेल्ट परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा में बीते 17 दिसंबर को विद्यालय के प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में कराटे कलर बेल्ट परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मान विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ जी.एन. खान द्वारा दिया गया।
ज्ञात हो कि झारखंड के रामगढ़ में बीते दिनों आयोजित कराटे कलर बेल्ट परीक्षा में विद्यालय के वर्ग दशम के छात्र आदित्य अनमोल, बारहवीं की छात्रा अमृता कुमारी, अष्टम की छात्रा अदिति कुमारी एवं नवम की छात्रा नेहा कुमारी ने येलो बेल्ट परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी। यह परीक्षा शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की जाती हैं।
जानकारी देते हुए डीएवी कथारा के शिक्षक रंजीत कुमार सिंह तथा बी. के. दसौंधी ने 18 दिसंबर को कहा कि प्रार्थना सभा में विद्यालय के प्राचार्य – सह झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ जी.एन. खान ने सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को उनके उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ हीं कहा कि कराटे एक प्राचीन मार्शल आर्ट है। मार्शल आर्ट्स न केवल खेलों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं बल्कि ये हमें आत्मरक्षा का गुर भी सिखाते हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जैसी परिस्थितियां हैं कि हर इंसान को अपनी रक्षा करने में सक्षम होना चाहिए। कराटे हमें अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच का पाठ पढ़ाता है। कहा कि विद्यार्थियों के लिए पुस्तकीय ज्ञान के साथ -साथ अन्य कलाओं में भी प्रवीणता उनका व्यक्तित्व निखारने का कार्य करती है। वे विद्यार्थियों से अपील करते है कि वे अपने सर्वांगीण विकास के मार्ग को प्रशस्त करने के लिए इन कलाओं का प्रशिक्षण लें।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन ही वह स्वर्णिम समय है, जब हम अपने भविष्य की नींव रखते हैं। इसके पल-पल का सदुपयोग करना चाहिए। उन्होंने पुनः सभी विद्यार्थियों एवं उनके प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दी। समस्त कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सीसीए समन्वयक जितेंद्र दुबे, संगीत कुमार, जयप्रकाश गिरि, ममता पात्रा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
![]()













Leave a Reply