प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। एनआईआईटी फाउंडेशन द्वारा 17 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित राजकीय मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव की विशेष जानकारी दी गई।
फाउंडेशन के प्रतिनिधि रघुनाथ कुमार केवट ने बताया कि मध्य विद्यालय में वर्ग छह से आठ एवं उच्च विद्यालय में वर्ग नवम एवं दशम के छात्र-छात्रा उपस्थित थे। बताया कि बच्चों को आइडेंटिटी थेफ्ट, सोशल इंजीनियरिंग, फिशिंग, मालवेयर, डिपफेक आदि की विशेष जानकारी दी गई।
उच्च विद्यालय में एचएम अशोक कुमार, शिक्षक मिथिलेश कुमार, प्रकाश कुमार, सुमित्रा आदि शिक्षक-शिक्षिका एवं मध्य विद्यालय में एचएम एलडी मुंडा, शिक्षक शैलेन्द्र कुमार खन्ना, यमुना प्रसाद, दीपक कपरदार, गोपाल पाल आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
![]()













Leave a Reply