नया प्लांट लगाने के लिए जमीन अधिग्रहण करने का इच्छुक नहीं है डीवीसी-ईडी
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी मुख्यालय कोलकाता से आए एक्सक्यूटिव डायरेक्टर (ऑपरेशन) पीपी साह ने 17 दिसंबर को बोकारो थर्मल प्लांट सहित डीवीसी के एस पौंड का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ईडी साह ने पौंड की स्थिति पर गहरा चिंता जाहिर करते हुए कहा कि बोकारो थर्मल एस पौंड से छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य लगभग चार महीनों से बंद है। कभी हाइवा ऑनर एसोसिएशन के आंदोलन के कारण तो कभी ठिकेदारो की लापरवाही के कारण बंद है। कहा कि छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य अगर जल्द सुचारू नहीं हुआ तो 500 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता वाली बोकारो थर्मल पावर प्लांट को बन्द करना पड़ेगा। क्योंकि एस पौंड पूरी तरह से भर चुकी हैं, और अधिक छाई भरने से छाई पौंड टूट सकती हैं।
छाई ट्रांसपोर्ट कम्पनी के ठिकेदारो को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि 14 दिनों में छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य सुचारू नहीं किया गया तो निविदा रद्द कर दिया जाएगा। कहा कि प्लांट बंद हुआ तो बिजली संकट उत्पन्न हो जायगा और इसका असर झारखंड के कई जिलों सहित देश के अन्य राज्यों पर पड़ेगा। साथ ही रोजगार के लिए भी नुकसान है। कहा कि बोकारो थर्मल का पावर प्लांट सबसे वेस्ट प्लांट में आता है। बिजली उत्पादन के क्षेत्र में कई अवॉर्ड भी बीटीपीएस प्लांट जीत चुका है।
उन्होंने बोकारो थर्मल में 800 मेगावाट क्षमता वाली नई पावर प्लांट निर्माण को लेकर कहा कि बोकारो थर्मल में जमीन की किल्लत है। नया जमीन अधिग्रहण करने के प्रति डीवीसी इच्छुक नहीं है। वर्तमान में डीवीसी के पास जो जमीन है उसमें नया प्लांट लगाने का प्रयास किया जाएगा। क्योंकि इसमें मिनिस्ट्री स्तर से कोई परेशानी नहीं है।

बोकारो थर्मल से कथारा जाने वाली कोनार नदी के ऊपर बने ओवरब्रिज के संबंध में उन्होंने कि कार्य तेज गति में चल रहा है। नए साल जनवरी तक यह पूरा हो जाएगा, जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। इसके अलावे एक्सक्यूटिव डायरेक्टर साह ने डीवीसी सीएसआर की ओर से बोकारो थर्मल में संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण क्लास का भी शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित कर किया।
निरीक्षण के उपरांत साह ने डीवीसी अधिकारियों के साथ प्लांट के अन्दर बैठक कर प्लांट चलाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। कहा कि प्लांट में सुरक्षा एवं पर्यावरण प्रदूषण से सम्बन्धित सारे मापदंडों का अनुपालन कड़ाई से किया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ डीवीसी बोकारो थर्मल के वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया, वरीय महाप्रबंधक राजेश विश्वास, सीएसआर प्रबंधक मनीष चौधरी, एसपीएम सुनील कुमार, अधीक्षण अभियंता मो. सरफराज, पवन कुमार सहित अन्य कई अधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply