Advertisement

जरूरतमंद बच्चों के बीच ज्योतिर्मय डे राणा द्वारा भोजन वितरण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो हवाई अड्डा के विस्तार एवं उन्नयन कार्य के लिए प्रशासन द्वारा तोड़ी गई गरीब बस्तियों के समीप हनुमान मंदिर के पास 17 दिसंबर को जरूरतमंद बालक-बालिकाओं के बीच भोजन वितरण किया गया।

बोकारो की चर्चित समाजसेवी ज्योतिर्मय डे राणा द्वारा अपने पति स्वर्गीय निर्मल कुमार डे राणा की स्मृति में यह सेवा कार्य किया गया। ज्योतिर्मय के इस मानवीय पहल का उद्देश्य विस्थापित और प्रभावित परिवारों के बच्चों को भोजन उपलब्ध कराना और उन्हें मानसिक संबल देना था।

भोजन वितरण के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था। लंबे समय से कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे इन परिवारों के लिए यह पहल राहत लेकर आई है। स्थानीय रहिवासियों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासनिक कार्रवाई से प्रभावित गरीबों के प्रति समाजसेवियों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग की सेवा ही उनके दिवंगत पति को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य लगातार जारी रखने की बात कही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *